1. Gwalior News: डबरा तहसील के शासकीय पशु चिकित्सालय में ताला, प्रशासनिक लापरवाही आई सामने
  2. Gwalior News: ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास: छात्र गिरफ्तार, निष्पक्ष जांच की मांग
  3. Gwalior News: तीन तलाक का मामला, पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
  4. Gwalior in the history of Indian cricket: श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल मैच
  5. Gwalior News: मुरैना के बदमाश को ग्वालियर में लगी गोली, क्या है पूरी साजिश ?
  6. RG कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप-मर्डर के बाद पूरे देश में आक्रोश, 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर
  7. Today Gwalior News: ग्वालियर में जालसाज कथावाचक का भंडाफोड़: केंद्रीय मंत्री का फर्जी PA बनकर कराता था अफसरो का तबादला
  8. Today Gwalior News अवैध रूप से बेची जा रही 28 किलोग्राम मछली जब्त
  9. Bangladesh में अंतरिम सरकार का गठन: नई चुनौतियाँ और संवैधानिक संकट आए सामने
  10. Vinesh Phogat Paris Olympic 2024 से डिस्क्वालिफाई, विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास
news-details

ग्वालियर न्यूज़- गर्मी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड तापमान हुआ अड़तालिश डिग्री पार | नए खतरे की आशंका

भयंकर गर्मी से झुलस रही पूरी दुनिया बज रहा है कोई नए खतरे का अलार्म?

गर्मी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड तापमान हुआ 48 डिग्री पार | नए खतरे की आशंका

ग्वालियर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। ग्वालियर-चंबल और निमाड़ में लू की स्थिति बनी हुई है और लू की चपेट में है। हालत यह हो गए हैं कि लोग घरों में दुबके रह रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने भी बड़ा अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। अंचल में रविवार को दतिया में रिकॉर्ड पारा 47.5 डिग्री तक दर्ज किया गया है। वहीं, भिंड में पारा 46 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज सोमवार को 22 मई तक ग्वालियर-चंबल के साथ निमाड़ के जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वही 10 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक की तो ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर देखने मिलेगा।

गर्मी के सितम ने इन दिनों सभी को परेशान कर के रख दिया है। हालात ये हैं कि शहर की सड़कें चौराहे सभी जगहों पर संन्नटा देखने को मिल रहा है। ग्वालियर-चंबल अंचल में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी की वजह से लोग कई बीमारियों के शिकार भी हो रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तपिश और बढ़ सकती है। वहीं, अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

शहर में लगातार दूसरे दिन भी लू रही। लू ने हवा की नमी को सोख लिया और वातावरण गर्म गया है। रात में गर्म हवा चलने से मौसम ठंडा नहीं हो पा रहा है। पूरा दिन गर्मी से तप रहा है। सूर्य अस्त होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। ओवर हीट होने से दोपहर में हल्के बादल छाए, जिससे सूरज की किरणें धरती पर नहीं आ सकीं। इससे तापमान की बढ़ोतरी 45 डिग्री सेल्सियस पर थम गई।

गर्मी ने अपना भीषण असर दिखाना शुरु कर दिया है। शहर तप रहा है। बीते दिन शहर छह घंटे तक लू की चपेट में रहा। इससे दोपहर में सड़कें व बाजार सूने हो गए। दिन के साथ गर्मी का असर रात में भी दिखने लगा है और रात में भी गर्म हवा चल रही है। भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल है। लू से बचने लोग मुंह पर साफी बांधकर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी और बढ़ेगी। अगले चार दिन में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के आसार हैं। महीने के अंत तक राहत की उमीद नहीं है